aaj ka rashifal - आज का राशिफल सभी राशियों का

मेष - पॉजिटिव -  समय आपके फेवर में हो सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और अचानक फायदा होगा। मन में अलग-अलग तरह की बातें होंगी। आपको अपने गुणों और काम से तारीफ मिल सकती है। दिनभर कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। अनजाना डर भी दूर हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। ज्यादा मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है। 
नेगेटिव - सेहत के मामले में सावधान रहें। वीकनेस महसूस हो सकती है। कुछ अलग या नया करने से अच्छा है, खुद को संभालें, वरना खुद का नुकसान हो सकता है। आलस्य के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। काम के बोझ से थकावट जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। सावधान रहें। कामकाज में मन कम ही लगेगा। माता का भी ध्यान रखें। गाड़ी संभल कर चलाएं। 
क्या करें - खाना खाने के बाद सौंफ और इलाइची खाएं।
लव- किसी से मनमुटाव हो सकता है। थोड़े समय में संबंध सामान्य भी हो जाएंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर से फालतू विवाद हो सकता है।
करियर-  नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वाले सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। कन्फ्यूजन में समय खराब हो सकता है। 
हेल्थ- सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो जाएंगे।

वृष - पॉजिटिव - खुद को थोड़ा शांत और लचीला रखें। आज मनोरंजन के कार्यक्रमों में आपका मन लगेगा। सुस्ती और आलस्य भी खत्म हो सकते हैं। काम पूरे होने में समय लग सकता है। पुराने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। अचानक निवेश हो सकता है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आज कुछ लोग आपकी तारीफ भी कर सकते हैं।
नेगेटिव - प्रॉपर्टी, नौकरी या बिजनेस को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी काम में अति न करें। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। आपकी चिंताएं और बढ़ सकती हैं। पुराना क्लेश फिर परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से किसी तरह की गलतफहमी या अनबन रहेगी। आप जीवनसाथी को लेकर ज्यादा ही कठोर हो सकते हैं। संतान को सेहत संबंधित परेशानी होगी। 
क्या करें - किसी मंदिर में मक्का का आटा दान दें।
 लव- लव पार्टनर के लिए आप आम दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे, लेकिन संबंध सुधारने की चिंता आपको करनी होगी। 
करियर- नौकरी में थोड़ा तनाव भी रहेगा। आपका ध्यान पढ़ने-लिखने में कम रहेगा। आपके लिए परेशानियों वाला समय भी रहेगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग हो सकते है। कमर के निचले हिस्से में भी कोई बीमारी हो सकती है।

मिथुन - पॉजिटिव -  आज चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में रहेगा। अटके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। मेहनत होगी। इससे आपको फायदा हो सकता है। आप में ऊर्जा बहुत होगी। कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में आप विचार कर सकते हैं। आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। आप लिमिटेड बातें करेंगे। आपके काम न केवल पूरे होंगे, बल्कि सक्सेस का क्रेडिट भी आपको ही मिल जाएगा। पुरानी मेहनत का फायदा हो सकता है। कुछ पुराने लोगों के सहयोग से खास काम भी पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव - किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। आप सिर्फ काम में ही लगे रहेंगे। आप लोगों से बातचीत और मुलाकात में सावधान नहीं रहे, तो आपकी इमेज बिगड़ सकती है। लोगों की फरमाइश की वजह से आप परेशान रहेंगे। अाज  मेहनत ज्यादा रहेगी। सेहत नरम हो सकती है। फालतू खर्चा हो सकता है। व्हीकल का उपयोग भी सावधानी से करें।
क्या करें - पानी में नीला फूल डालकर नहाएं।
 लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है और पार्टनर का मूड भी। घर बैठकर टाइम खराब न करें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। साथ मिलकर कोई नया काम करें। प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
करियर- रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। 
हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी

कर्क - पॉजिटिव - उन लोगों के लिए दिन अच्छा है जो इंटरव्यू, सौदे, दलाली और कमीशन से जुड़े हुए हैं। परिवार और पैसों के मामलों में आप बिजी हो सकते हैं। पुरानी परेशानी आज खत्म होने के योग हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। आपको कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं जो आपके लिए बहुत उपयोगी हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी। आज आप लोगों को भरोसे में लेकर बात करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मकान या कोई प्लॉट खरीदने का भी मन बन सकता है। आपके काम सफलता से पूरे हो सकते हैं। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है।
नेगेटिव - अपने विचार किसी पर भी जबरदस्ती डालेंगे तो आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। झूठ न बोलें। किसी से बड़ा वादा करने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है। ऐसे मामलों को आज ही निपटाने की जिद न करें। 
क्या करें - सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो बड़ों की मदद लें। रटी-रटाई बातों से बचें तो अच्छा है। 
करियर-  नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कुछ स्टूडेंट्स को सफलता के इशारे भी मिलेंगे। 
हेल्थ- चोट लग सकती है। वाहन से सावधान रहें। बदन दर्द रहेगा।

सिंह - पॉजिटिव - आपके मन में जो उतार-चढ़ाव चल रहे थे, वो कम हो सकते हैं। आप तैयार रहें और अपनी प्लानिंग बचाकर रखें। आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसे खास कामों की योजना बनाएं जो आपके कामकाज से जुड़े हुए हों। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे। जिनसे आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - थोड़े सावधान रहें। आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। जिसके कारण गलतफहमी और अनबन बढ़ सकती है। पैसों को लेकर भी चिंता हो सकती है। पैसों के विवाद में फंसेंगे तो पूरा दिन खराब हो सकता है। 
 क्या करें -  किसी भी तरह का नशा न करें।
लव- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।
करियर- नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी होगी। कठिन विषय के कारण परेशान रहेंगे। 
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

कन्या - पॉजिटिव - करियर के मामलों को लेकर अच्छी स्थिति बन सकती है। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। कामकाज से जुड़ी योजना पूरी होगी। किए हुए कामों का फल आपको मिल सकता है। अधिकारी और कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहा, तो दिन आपके लिए यादगार हो सकता हैं। 
नेगेटिव - संबंध और सुविधाओं को लेकर किसी न किसी तरह का संदेह हो सकता है। गलतफहमी या रुकावटों के कारण आपका समय खराब हो सकता है। आपके काम बनते-बनते अटक भी सकते हैं। नजदीक के कुछ लोगों से आपको थोड़ा असंतोष महसूस होगा। प्रेमी के अलावा परिवार के लोग भी थोड़े अनमने रहेंगे।
क्या करें - हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की बातों का बुरा न मानें। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी।
करियर- पैसे से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कर फैसला लें। देनदार आपको धोखा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स गलतफहमी छोड़ें और शॉर्टकट यूज न करें। आपको सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, अाज आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।

तुला - पॉजिटिव - कोई बड़ा काम करने का दिन है। रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे तो फायदा भी हो सकता है। बिजनेस का बड़ा सौदा भी हो सकता है। किसी रचनात्मक काम से आपको धन लाभ हो सकता है। आपको कई तरह के काम निपटाने पड़ सकते हैं। किस्मत और अपने ही लोगों का साथ आपको मिल सकता है। आपको हल्कापन भी महसूस होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
   
नेगेटिव - आप किसी फैसले पर नहीं टिक पाएंगे। डांवाडोल मन का असर आपके दूसरे कामों पर भी पड़ेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से शायद न कह सकें। काम से जी चुराएंगे, तो साथ वालों से अनबन हो सकती है। जिम्मेदारियों को लेकर आपको सावधान रहना होगा।
क्या करें - मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
 लव- पुराने प्यार से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। एक्स्ट्रा अफेयर भी हो सकता है। सावधान रहें। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है। आप हल्के मूड में रहेंगे और बोझिल बातचीत से दूर रहेंगे।
करियर-  दिन की शुरुआत आपके लिए सामान्य हो सकती है। किस्मत पर भरोसा करें। पार्टनरशिप हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य और थकान भी रहेगी।

वृश्चिक - पॉजिटिव -  शौक पूरे करने हैं तो कर लें, आपके लिए दिन अच्छा है। किसी काम में थोड़ी-सी कोशिश भी करेंगे तो किस्मत का साथ आपको मिल जाएगा। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। इनकम भी बढ़ेगी। आपके अंदाज, तेवर और तौर-तरीकों में एक खास चमक महसूस हो सकती है। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। वाहन या मकान खरीदने का मन बन सकता है। चंद्रमा आज आपके फेवर में हो सकता है।
नेगेटिव - महत्वपूर्ण लोगों और खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। सारे काम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं हो सकेंगे। आप इस स्थिति के लिए मन से तैयार रहें। आपके मन में विद्रोह के विचार भी आ सकते हैं। आप किसी तरह का कोई भी निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे। 
क्या करें - गुड़-चने खाएं।
 लव- आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। अविवाहित लोगों की नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है। लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।
करियर- कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। करियर को लेकर सावधान रहना होगा, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। नया कोर्स या नई विधा सीखने की शुरुआत करें। आपके लिए समय अच्छा है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं।
हेल्थ- हाई ब्लड प्रेशर है तो आपको राहत मिल सकती है।

धनु - पॉजिटिव -  योजना बनाएं और खुद को शांत रखें। आपको धैर्य रखना होगा। कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार के मामलों पर आपको काफी समय देना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोगों के कुछ जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।
नेगेटिव -  आपकी झुंझलाहट आज बढ़ सकती है। जो बात आपको सिर्फ आधी-अधूरी पता हो, उस पर किसी तरह का कोई फैसला या टिप्पणी न करें। कोई छिटपुट विवाद या क्लेश भी हो सकता है।
क्या करें - सेब का जूस पिएं। 
 लव- लव लाइफ के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी। परिवार का खर्चा बढ़ सकता है। 
करियर- पुराने निवेश से फायदा होने के योग हैं। खर्चा तो बढ़ेगा, लेकिन दिन भी अच्छा गुजरेगा। पढ़ाई कम और कन्फ्यूजन ज्यादा हो सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान दें, बेहतर रहेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी सफल रहेंगे।
हेल्थ- दिनभर के कामों से थकान और आलस्य बढ़ सकता है।


मकर - पॉजिटिव -  कई तरह के अनुभव आज आपको मिल सकते हैं। आपको बारीकियों पर विचार करना होगा। काम की बात हो सकती है। माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। आपके बहुत से काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
नेगेटिव - किसी रिश्ते, बात या जगह पर तनाव बढ़ने के योग हैं। इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। अनिश्चितताओं वाला दिन है। पैसों से जुड़े मामले सुलझाने हो तो एक्स्ट्रा सावधानी रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई उलझन या अनबन हो सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। जो भी काम दूसरों के भरोसे छोड़ देंगे, उसमें कुछ न कुछ परेशानी आ सकती है। किसी दोस्त के साथ संबंधों में परेशानी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपका मूड भी थोड़ा आक्रामक हो सकता है। 
क्या करें - भोजन की थाली में से पहली रोटी गाय को खिलाएं।
लव- पार्टनर की ओर आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर का मूड कब बदल जाए कुछ कह नहीं सकते। ज्यादा कुछ कहने के चक्कर में न पड़ें। छोटी-छोटी बातें ही करें। 
करियर- प्रोफेशनल लाइफ में पार्टनर से सहयोग और पैसों से जुड़ा छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। टीचर से लंबी बात हो सकती है। 
हेल्थ- पेट और स्किन के रोग होने की संभावना है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

कुंभ - पॉजिटिव - अचानक कोई बड़ी मदद आपको मिल सकती है। बहुत से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वर्तमान नौकरी में आपका पद और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। तनाव से मुक्ति के लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका  सुख बढ़ेगा। 
नेगेटिव - आपके विचार थोड़े असामान्य हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आप दूसरों की सलाह या दूसरों के फैसलों पर भरोसा नहीं कर सकेंगे। नजदीकी लोगों से टकराव भी हो सकता है। कुछ विवादों के कारण प्रेमीजनों के साथ दूरी बढ़ सकती है। वैचारिक और व्यक्तिगत तौर पर संबंधों में बदलाव होने के योग हैं। किसी बात में दखल देने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
क्या करें - नारियल पानी पिएं।
लव- लव लाइफ में आज आप अपनी तरफ से पहल कर सकते हैं, लेकिन सौम्य रहें। किसी की बातों में न आएं। पार्टनर से मिलकर गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आपके संबंध ठीक हो जाएंगे।
करियर- बिजनेस में आपको अचानक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कामकाज भी बढ़ सकता है। पढ़ाई में रुकावटें महसूस होंगी। आज आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन भी हो सकता है। सिर्फ काम की बात पर ध्यान दें।
हेल्थ- परिवार में आज किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी भी हो सकती है।

मीन - पॉजिटिव - आने वाले दिनों में किए गए कामों से फायदा हो सकता है। बाहर जा रहे हैं, तो अपने ऑफिस का काम किसी साथी के भरोसे छोड़ कर जा सकते हैं। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत और सक्रियता काफी बढ़ने लगेगी। जरूरी मामले आपके सामने आ सकते हैं और फैसला भी आप पर होगा। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। 
नेगेटिव - प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है, लेकिन प्रेमी से कोई विवाद भी हो सकता है। उसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई जबरदस्ती आप से अपनी बात मनवाने की कोशिश कर सकता है। आपका मूड भी खराब रहेगा। ऑफिस में अचानक कोई समस्या आ सकती है, जिससे आपकी योजनाएं या नियमित काम अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। आज आप फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
क्या करें - तांबे के बर्तन के पानी से चेहरा धोएं।
 लव- प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आप संबंधों को मजबूत और स्थायी बनाने की कोशिश करेंगे। 
करियर- आज आपको कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। क्या करना है और क्या नहीं, यह संकोच खत्म होगा। तय किए गए काम पर जुट जाएंगे।
हेल्थ- थकान बढ़ सकती है। नींद की कमी से भी परेशानी होगी। सेहत भी बिगड़ सकती है। सावधान रहें।

Comments